Monday 19 October 2015

// मोदी जी !! इन्हें "अच्छे दिन" कहें या "काले दिन" ..//


और आज जम्मू-कश्मीर के विधायक इंजीनियर रशीद के मुहं पर दिल्ली में कालिख पोत दी गई ....
उनका कृत्य यह था कि उन्होंने 'बीफ पार्टी' दी थी ....

इसके पहले कालिख सुधींद्र कुलकर्णी के मुहं पर भी पोती गई थी - पर मुंबई में - उनका कृत्य था पाकिस्तानी कसूरी की किताब का विमोचन करने की ज़ुर्रत करना ....

और तब भाजपा ने टेका लगाया था इसमें मोदी कर ही क्या सकते हैं .... महाराष्ट्र जाने वहां की कानून व्यवस्था ....

इसलिए तय हुआ कि घटना मुंबई में हो या दिल्ली में या दादरी में या कर्नाटक में या हिमाचल में - या देश के किसी भी अन्य कोने में - मोदी जी कुछ कर ही नहीं सकते ....

पर मेरा कहना है कि कुछ एक प्रश्न का जवाब तो दे ही सकते हैं ....

मोदी जी !! इन्हें "अच्छे दिन" कहें या "काले दिन" ????

मुझे तो देश के हालात पर चिंता हो रही है और शर्म भी आ रही है .... मोदी जी आपको कैसा लग रहा है ????

No comments:

Post a Comment