Wednesday 17 September 2014

//// सांप्रदायिक कार्ड खेल उ.प्र. में 11 में से 3 सीटें हथिया लीं - आगे क्या ? ////

//// सांप्रदायिक कार्ड खेल उ.प्र. में 11 में से 3 सीटें हथिया लीं - आगे क्या ? ////
भाजपा ने अपना सांप्रदायिक कार्ड खेल उ.प्र. में 11 में से 3 सीटें हथिया लीं .... मैं क्यूँ न मानूं कि भाजपा के सांसद साक्षी महाराज के उस कथन के कारण ही ये 3 सीटें भाजपा को मिल पायीं जिसमें साक्षी महाराज ने कहा था कि ....
// "मदरसों में लव जेहाद का षडयंत्र चल रहा है. वे बकायदा इसके रेट रखते हैं कि अगर सरदार की लड़की हो तो नौ लाख रुपये, अगर जैन की लड़की है तो आठ लाख रुपये और अगर हिंदू की लड़की है तो सात लाख रुपये. जेहाद चलाने के लिए इनको पैसा अरब देशों से मिलता है. और मुझे लगता है कि देश का इस्लामीकरण करने के लिए सारे के सारे षडयंत्र चल रहे हैं. इनकी जांच होनी चाहिए इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए." //
अब उपचुनाव तो हो गए - इसलिए अब मैं एक नागरिक के नाते मोदी सरकार के समक्ष निम्नानुसार प्रश्न रखता हूँ: - >>
>> 1) अगर आपके सांसद साक्षी महाराज का कथन सही था तो अब तक आपकी सरकार ने क्या कार्यवाही करी ? गृहमंत्री क्या कर रहे हैं ? सो रहे हैं ??
>> 2) आगे क्या कार्यवाही करेंगे - क्या जांच बैठाएंगे ? छापे मारेंगे ? गिरफ्तारियां करेंगे ? मदरसे बंद करेंगे .... देश को पूरा विवरण देंगे ??
>> 3) और अगर आपके सांसद साक्षी महाराज का कथन गलत था / है तो अभी तक उन पर जनता को भड़काने और समाज में वैमनस्य फ़ैलाने के दुष्कृत्य के लिए कोई कार्यवाही क्यों नहीं हुई ? क्या उनकी गिरफ्तारी होगी ??
>> 4) आगे क्या साक्षी महाराज को पार्टी से बाहर निकालेंगे ??
>> 5) आगे क्या योगी आदित्यनाथ पर भी कोई कार्यवाही की जायेगी ??
>> 6) और अंतिम पर सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न कि - क्या जो तीन सीटें आपने दुष्प्रचार कर हथिया ली हैं उन पर अपने विधायकों का इस्तीफा दिला पुनः चुनाव कराने की एक नैतिक पहल करेंगे ?

No comments:

Post a Comment