Sunday 14 February 2016

// केजरीवाल को नैतिकता और उग्रता के साथ धाँसू लड़ाई लड़ने हेतु बधाई ....//


राजनीति में कई आए और चले गए .... कई पैसा कमा गए - और कई नाम भी ....

पर शायद पहली बार आम राजनीतिज्ञों से अलग एक क्रांतिकारी राजनीति में कूदा और सबको उछाल गया .... और फिर छा गया .... और छाया भी गज़ब सफलता के साथ ....

मुख्यमंत्री दिल्ली को हमेशा दोयम दर्जे का पद माना जाता रहा था .... मसलन महाराष्ट्र या उत्तरप्रदेश जैसे प्रदेश के मुख्यमंत्री को देश की राजनीति में एक अलग विशिष्ठ स्थान प्राप्त था .. और दिल्ली ?? .. वैसे ही जैस गोवा या असम .... यानि छोटा मोटा सा पद ....

पर जब से अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया - ये पद ही धन्य हो गया .... इतना कि कौन आज बात कर रहा है फड़नवीस या अखिलेश की .... बस पूरे देश में एक ही की बात हो रही है और वो है "दिल्ली के केजरीवाल" की ....

और केजरीवाल की इस सफलता के पीछे मैं जो सबसे बड़ा कारण मानता हूँ वो है ....

केजरीवाल की लड़ने-भिड़ने की कला और कौशल - और लड़ने और लड़ते रहने की तत्परता .... वो भी नैतिकता और उग्रता के कमाल के समावेश के साथ ....

और यही कारण रहा कि तमाम बाधाओं के बावजूद केजरीवाल अपना कार्य करने में सफल हुए - और उनके विरोधी - लहू लुहान थके हारे हताश रोते कलपते खिसियाते चिल्लाते परेशान हलाकान से दिखे ....

और विरोधियों के नेता मोदी हमेशा केजरीवाल के हाथों पिटे और पिटते ही दिखे ....

और पिटे भी इतने ज्यादा कि आज दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद देश के प्रधानमंत्री के पद के समतुल्य सा दिखने लगा ....

इसलिए मैं आज पूरी 'आप' पार्टी को दिल्ली सरकार के १ साल पूरा होने के अवसर पर शानदार सफलता के लिए बधाई देने के साथ साथ विशेषतः केजरीवाल जी को नैतिकता और उग्रता के साथ धाँसू लड़ाई लड़ने हेतु बधाई देता हूँ ....

और आशा करता हूँ कि भविष्य में भी केजरीवाल मुद्दों की लड़ाई लड़ते ही रहेंगें .... एक ईमानदार प्यारे लड़ाकू की ही तरह .... और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें शक्ति एवं सफलता प्रदान कर इस देश की जनता को अनुग्रहित करे .... 

और भक्तों को चुनौती के साथ न्यौता .... तो अब आ जाओ मैदान में .. हिम्मत और नैतिकता हो तो .. हा !! हा !! हा !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

1 comment:

  1. इस क्रन्तिकारी लेख के लिए दुआ जी को साधुवाद।
    दिल्ली सरकार को वर्ष पूरा करने पर केजरीवाल जी को बधाई।।

    ReplyDelete