Friday 19 February 2016

// हार्दिक पटेल राष्ट्रद्रोही - तो हरियाणा में आंदोलन क्या राष्ट्रभक्त चला रहे हैं ?? ..//


गुजरात में हार्दिक पटेल ने पाटीदारों के आरक्षण की अगुवाई करी थी .... आंदोलन किया था .. जो उग्र भी हो गया था - बेकाबू हो गया था .... एवं तब हार्दिक पटेल को राष्ट्रद्रोह में गिरफ्तार कर आंदोलन को दबा दिया गया था .... शायद उचित कार्यवाही के नाम पर उचित कार्यवाही ही रही होगी ....

पर अब आज एक बार फिर हरयाणा में पिछले ३-४ दिन से चल रहा जाट आरक्षण आंदोलन उग्र हो उठा .... रास्ते जाम किये गए - रेलें रोकी गईं - कई जगह आगजनी की गइ - सार्वजनिक संपत्ति को बेदर्दी के साथ नुक्सान पहुंचाया गया .... और एक जनहानि तक हो गई - जिसके बारे में मेरे सूत्र बता रहे हैं कि वो मृत्यु प्राप्त व्यक्ति मुख्यमंत्री खट्टर का रिश्तेदार नहीं था .... 

यहाँ तक कि आप उपद्रवियों या आंदोलनकारियों की हिम्मत देखें कि इस देश की धरती पर सबसे ज्यादा पुण्य स्थान यानि भाजपा के मंत्री के बंगले तक में तोड़फोड़ कर आगजनी कर दी गई ....

और ऐसा आंदोलन पहली बार नहीं हो रहा - भूतकाल में ऐसा कई बार होता रहा है - और हर बार ये ऐसा ही उग्र हो दब जाता है या दबा दिया जाता है - एक बार फिर उठने - उठाने के लिए - उग्र होने के लिए - बेकाबू होने तक ....

यानि ऐसा ही चलता है .... निर्दोष जनता परेशान होती है - होती रहती है - फ़ोकट में पिटती है - लुटती भी है - और मरती भी है .... पर चलता है - चलता आया है - चलता आ रहा है ....

पर आज मैं केवल एक प्रश्न सबके विचाराधीन रखना चाहता हूँ ....

हार्दिक पटेल "राष्ट्रद्रोही" करार दिए गए - तो हरियाणा में आंदोलन क्या "राष्ट्रभक्त" चला रहे हैं ????

किसी को इस प्रश्न का उत्तर पता हो या समझ आन पड़े तो मोदी जी को सूचित करने की कृपा करें - ताकि ऐसे लोगों को या तो कन्हैया के साथ सज़ा दी जा सके - या पद्मश्री - या पद्मभूषण - या पद्मविभूषण !!

और हाँ एक बात और - आप पूरे 'जेएनयू' को बदनाम कर सकते हैं .. पर खबरदार !! सभी वकीलों को नहीं - और ना ही सभी जाटों को .. क्योंकि भाजपा की ऐसी मान्यता हो ही सकती है कि जाट तो ऐसा कार्य कर ही नहीं सकते - जरूर कुछ असामाजिक तत्वों ने ये उपद्रव किया होगा .... जो बख्शे नहीं जाएंगे .. हा !! हा !! .. !! थूः !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

No comments:

Post a Comment