Friday 8 July 2016

// और लड़की बच गई ....//


आज के दैनिक भास्कर में कानपुर उत्तरप्रदेश की एक रोचक खबर छपी है ....

एक लड़की जो सरकारी सेवा में थी और एक लड़का जो व्यवसाय करता था शादी पूर्व की चर्चा एवं तैयारियों हेतु परिवार सहित एक मंदिर प्रांगण में मिले .... लड़की लड़के में बात शुरू हुई .. लड़की मोदी विरोधी थी - लड़का मोदी समर्थक .. बात बहस में बदली और फिर झगडे में .. और शादी होने से पहले ही टूट गई ....
http://epaper.bhaskar.com/detail/?id=1032853&boxid=782490625&ch=mpcg&map=map¤tTab=tabs-1&pagedate=07/08/2016&editioncode=129&pageno=2&view=image

मेरी प्रतिक्रिया ....

और लड़की बच गई !!!! ....

पुनश्च : आशा करता हूँ भक्त मेरे लेख में व्यंग्य को समझेंगे और बुरा नहीं मानेंगे .... और समझदार तो मेरे व्यंग्य के पीछे छुपी संजीदगी भी समझ ही गए होंगे .. मसलन ये कि महिलाएं अब कितनी आगे बढ़ रही हैं - पढ़ लिख रही हैं - जवाबदारी के काम कर रही हैं - अपने लिए बुरे भले को समझने लगी हैं - अपने निर्णय खुद करने लगी हैं - यानि उनकी सोच में कितना बदलाव आ रहा है ... और शायद कुछ भ्रमित पुरुष अभी भी दकियानूसी सोच को छोड़ नहीं पा रहे हैं ..... हा हा हा !!!! .. आप भी हंस दीजिये .. हंसना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक जो होता है ....

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

1 comment: