Sunday 17 July 2016

// केजरीवाल का 'Talk To AK' .. और 'मेरे दिमाग की बात - दिल से' ....//


अभी-अभी बहुप्रतीक्षित 'Talk To AK' देखा .... 
लगभग २ घंटे से भी ज्यादा चले प्रोग्राम में केजरीवाल ने सभी विषयों पर बेबाकी से अपनी बात रखी ....

मन प्रसन्न हो गया .... इसलिए त्वरित प्रतिक्रिया में आज केवल छोटी सी 'मन की बात' ....

मुझे आज यकीन हो गया कि सक्षम और काबिल केजरीवाल ज़रूर एक दिन इस देश के प्रधानमंत्री बनेंगे .... और वो दिन अब दूर भी नहीं है .... और इसका रास्ता पंजाब गोवा गुजरात मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ होकर जाता दिख रहा है ....

मन की गहराइयों से बाहर आकर भी यदि मुझे मेरी बात के समर्थन में दलील देनी आवश्यक हो - तो कहूँगा .. किसने सोचा था कि भारतीय राजनीति में अरविन्द केजरीवाल जैसा व्यक्ति इतनी जल्दी इतनी ऊंचाइ प्राप्त कर लेगा ?? .. किसको पता था कि पंजाब में चुनाव की आहट शुरू होते ही लोगों को लगने लगेगा कि पंजाब में 'आप' जैसे निर्विरोध ही जीत जाएगी ??

शायद सबने ऐसा सोचा ना होगा .. पर कुछ ने अवश्य इसकी कल्पना कर ली थी .. और उनमें मैं भी सम्मिलित था .... इसलिए आज विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि मेरे 'मन की बात' मेरे 'दिमाग की बात' भी है ....

और मैं वो फ़ड़तूस भी नहीं जो बिना दिमाग केवल 'मन की बात' करता रहे .... !!!! धन्यवाद !!!!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

No comments:

Post a Comment