Saturday 16 July 2016

// अरुणाचल में क्या भाजपा "बागी"-"बागी" विधायकों को समर्थन जारी रखेगी ?? ....//


अरुणाचल उठापटक अब रोचक और निर्णायक स्थिति में पहुँच गई है ....

वहां कांग्रेस के बहुमत की सरकार थी ....
कांग्रेसी विधायक असंतुष्ट हुए .. भाजपा ने हवा भरी .. और वो बागी हो बगावत कर गए ....
और राज्यपाल ने अंदर बाहर ऊपर नीचे आजू बाजू से समर्थन दे वहां बागियों की सरकार बनवा दी ....
जिसे भाजपाई विधायकों ने बड़ी ही मासूमियत के साथ राज्य और जनता के हित में बाहर से समर्थन दे दिया .. और ऐसे महान कृत्य को स्वस्थ प्रजातंत्र के हित में भी निरुपित कर दिया ....

और इस तरह अरुणाचल में बागियों की राज्यपाल निर्मित भाजपाई समर्थित प्रजातान्त्रिक सरकार धड़ल्ले से चल रही थी .... 

पर सुप्रीम कोर्ट का माथा ठनका - और उसने सारे किये कराए पर पानी फेर दिया - और एक झटके में कांग्रेस की पुरानी सरकार को पुनः स्थापित कर दिया ....

और आज वो सभी बागी कांग्रेस विधायक भाजपा से बगावत कर वापस कांग्रेस में लौट आए ... और अब नए सिरे से उसी बागी नेतृत्व में कांग्रेस की नई सरकार बनने वाली है ....

तो अब प्रश्न है कि क्या कांग्रेस से बागी हुए विधायकों को अब भाजपा से बागी होने के उपरांत भी भाजपा विधायक राज्य जनता और प्रजातंत्र आदि आदि के हित में बाहर से समर्थन जारी रखेंगे ???? ....

मेरा उत्तर है .. जले पर नमक छिड़कना और ऐसे निरर्थक उपहासी प्रश्न पूछ कर किसी गिरे हुए को और अपमानित करना उचित नहीं ....
और विशेषतः जब समर्थन होने या ना होने का अब औचित्य भी ना बचा हो तो फिर तो बिलकुल भी नहीं .... यानि औचित्यहीन प्रश्न पूछना भी कहाँ का औचित्य ?? ....

पर हाँ अब इस पर विवेचना तो बनती है कि - किसने थूका ?? किसने चाटा ?? किसने गंदा किया ?? किसने पोंछा लगाया ?? किसने फैलाया ?? किसने समेटा ?? किसका फायदा हुआ ?? किसका नुक्सान हो गया ?? .. कौन हाथी जैसा चला ?? कौन कुत्तों जैसा भौंका ?? .. किसने गिरेबां में झाँका ?? किसके गिरेबां में झांका ?? ....

और ये हमारा प्रजातंत्र और लोकतंत्र इतना मजबूत कैसे हो गया ?? .. और यदि हो गया तो ऐसे ख़ुशी के मौके पर हमारे प्रधानमंत्री को सांप क्यों सूंघ गया ????

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

No comments:

Post a Comment