Monday 25 July 2016

// सलमान बरी .... यानि अब गाय की हत्या ही सबसे संगीन अपराध ....//


चिंकारा एवं काले हिरण शिकार प्रकरण में १८ साल बाद सलमान बरी ....

और गौर फरमाएं कि ....

बकरे मार ईद मनाई जा सकती है ....
मुर्गे मार पेट भरा जा सकता है ....
मच्छी मार व्यवसाय किया जा सकता है ....
चूहे मार महामारी से बचा जा सकता है ....
कुत्ते मार शौक पूरा किया जा सकता है ....

और सरकारी खर्चे पर ....
बंदर मार शान्ति व्यवस्था स्थापित की जा सकती है ....
नील गाय मार खेत बचाए जा सकते हैं ....

यानि इस देश में अब जानवरों में गाय की हत्या ही सबसे संगीन अपराध रह गया है .. जिसमें ना कोई कोर्ट ना कचहरी की जरूरत .. सीधे सजा हो सकती है .. तत्काल और तत्परता से .. वस्त्र उतार कोड़ों से लेकर मृत्युदंड तक ....

और इसलिए मैं सोच रहा था कि .... 

क्या गौहत्या के आरोपित या मुजरिम इंसान को मार "धर्म" बचाया जा सकता है ???? .... 

गौमाता की जय !!!! .. भारत माता की जय !!!!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

No comments:

Post a Comment