Friday 29 August 2014

//// ये लो ! काले धन के बजाय 'जन धन' ले आये ////

//// ये लो ! काले धन के बजाय 'जन धन' ले आये ////
ये मोदी जी भी अजीब हैं - कहते कुछ हैं करते कुछ हैं .... 
कहा था समझो अच्छे दिन आ गए - अब कह रहे इतनी जल्दी ? बौरा गए क्या ??
कहा था कांग्रेस मुक्त भारत बनाएंगे - भाजपा को ही कांग्रेस युक्त बना डाला ....
कहा था भ्रष्ट आचार मिटायेंगे - अब कह रहे आचार से रोटी खा 
कहा था कोई भूखा नहीं मरेगा - अब कह रहे शौचालय बनाएंगे 
कहा था 24 घंटे बिजली देंगे - अब झटके पे झटके दे रहे हैं
कहा था गंगा को साफ़ कर देंगे - अब कह रहे गन्दगी मत फेंको
कहा था महिलाओं के साथ दुराचार को रोकेंगे - अब कह रहे अपने लड़कों को रोको
कहा था सबका साथ सबका विकास - अब कह रहे हिन्दू हिन्दुस्तान 'लव जेहाद'
कहा था महंगाई कम करेंगे - अब कह रहे महंगाई तो घटती बढ़ती रहती है
और अंत में लेटेस्ट उलटफेर देखिये .......
100 दिन में 'काला धन' लाने का वायदा किया था - पर ले आये "जन धन" योजना !!!!
बोल रहे तुम्हारा ही है, अभी तो इसीसे काम चलाओ .... हा ! हा !!
अब कल कहेंगे ख़बरदार काले धन का नाम लिया तो - मानवरहित क्रासिंग पर रखवा देंगे !!!!

No comments:

Post a Comment