Wednesday 13 August 2014

"भारत का हर नागरिक हिन्दू है" ?!@#$%?

उपरोक्त वक्तव्य प्रतिपादित करने या समर्थन करने वालों से निवेदन है कि निम्नलिखित प्रश्नों / बिन्दुओं पर गौर फरमाएं ...... 
>>> क्या "हिन्दू मैरिज एक्ट" देश के सभी नागरिकों पर लागू होता है ????
>>> क्या HUF की एक अलग पहचान है कि नहीं ? क्या मुस्लिम परिवार HUF के अंतर्गत आ सकता है ????
>>> क्या इस देश कि सरज़मीं पर किसी मस्जिद को हिन्दू मस्जिद कहा जा सकता है या कहना उचित होगा ?
>>> क्या सरकारी प्रपत्रों में रिलिजन / धर्म के कॉलम में यदि हिन्दू हिन्दू और मुसलमान इस्लाम लिखते थे / हैं तो क्या सब गलत ???? - क्या हिन्दू और इस्लाम अलग अलग रिलिजन / धर्म नहीं है - क्या इनमे कोई भिन्नता नहीं है ????
>>> क्या भारत में रहने वाले हर नागरिक को हिन्दू के बजाय भारतीय या हिन्दुस्तानी कहना उपयुक्त नहीं होगा - या केवल हिन्दू ही कहना ज़रूरी है ????
>>> यदि भारत में रहने वाले नागरिकों की इच्छानुसार बॉम्बे को मुंबई, मद्रास को चेन्नई, बैंगलोर को बैंगलुरु, आदि कहा जा सकता है तो क्या भारत में रहने वाले मुसलमान को उसकी इच्छानुसार मुसलमान कहना अपराध है और उसे जबरन हिन्दू कहना उपयुक्त है ????
>>> क्या मुझे अपनी इच्छानुसार यह कहने का भी अधिकार नहीं है कि "मेरा धर्म हिन्दू है" और "मैं भारतीय हूँ" ???? और मैं हिन्दू इसलिए नहीं कि मैं हिन्दुस्तान में रहता हूँ बल्कि मैं हिन्दू इसलिए हूँ क्यूंकि मेरा धर्म हिन्दू है ???? और कल से अगर मैं अपना धर्म परिवर्तन कर क्रिश्चियन हो जाऊं तो मुझे हिन्दू कि जगह क्रिश्चियन कहा जाए हिन्दू नहीं ???? और अगर मैं अमेरिका जा वहां कि नागरिकता ले लूँ तो भी मैं अमेरिकन के अलावा "हिन्दू" कहलाने का हकदार रहूँ ????
>>> इसी तरह क्या भारतीय मुसलमान को अपनी इच्छानुसार यह भी कहने का अधिकार नहीं है कि वो मुसलमान है और भारतीय है ???? और वो हिन्दू नहीं है ????
>>> क्या भारतीय जनता पार्टी अपना नाम बदलकर हिन्दू जनता पार्टी रखेगी - या अपनी इच्छानुसार नाम नहीं बदलेगी ????
>>> क्या भारतीय रिज़र्व बैंक का नाम भी बदल हिन्दू रिज़र्व बैंक रखने की मांग तो नहीं करेंगे ????
>>> अतः हर भारतीय पर उसकी इच्छा के विपरीत "हिन्दू" शब्द थोपना क्या उपयुक्त है ????
// आज मैं सही में बहुत व्यथित हूँ क्यूंकि मेरे हिन्दू भाइयों को एक गलत बात को सही सिद्ध करने हेतु अपने धर्म की मर्यादा को दांव पर लगाते देख रहा हूँ //

No comments:

Post a Comment