Thursday 7 August 2014

नायाब चुनौती !!!! नए "विपक्ष एवं सत्तापक्ष" की खोज - एकसाथ !!!!

कांग्रेस कभी सत्ता में थी आज विपक्ष में हैं .... तब लगता था कि कांग्रेस से कैसे भी निजात मिले - कांग्रेस नेस्तनाबूद हो .... और विपक्ष सत्ता में आये !!
हुआ भी वही ....
भाजपा जो कभी विपक्ष में थी आज सत्ता में हैं .... पर अब पुनः लग रहा है कि भाजपा से भी शीघ्र अतिशीघ्र निजात मिले - भाजपा नेस्तनाबूद हो .... पर शायद ही किसी को भी ये लग रहा होगा कि कांग्रेस मजबूत हो और फिर सत्ता में आये .... पर हाँ सब यक़ीनन ये तो जरूर ही चाह रहे होंगे कि कम से कम विपक्ष मजबूत हो और उसका भी वजूद हो !!
इसलिए शायद पहली बार देश के सामने एक नई और नायाब चुनौती है - कि विपक्ष की खोज की जाय उसे तराशा जाय बढ़ाया जाय मजबूत किया जाय और फिर उसको सत्ता में लाया जाय !!
ये बहुत मुश्किल कार्य है - पर वर्तमान में मुझे एक मात्र संभावना अरविन्द केजरीवाल में दिखती है .... देखें ये महान देश क्या क्या निर्णय लेता है !!!!

No comments:

Post a Comment