Sunday 20 December 2015

// बस अब चंद घंटे बचे हैं जब .... वो 'आज़ाद' होंगे ....//


बस अब चंद घंटे बचे हैं - कीर्ति आज़ाद की शाम ४ बजे नियत प्रेस कांफ्रेंस होने में ....

तो इसलिए यदि कोई सोच रहा है कि इस प्रेस कांफ्रेंस पर निर्भर करेगा कि जेटली जी का क्या होगा ?? .. क्या उनकी मंत्रिमंडल से छुट्टी हो जाएगी या नहीं ?? आदि !! .. तो शायद वो सही सोच रहा है .... क्योंकि सोचना तो बनता है कि आखिर जेटली जी का क्या होगा ?? .... तो सोचते रहें ....

पर मैं जरा अलग सोच रहा हूँ - और मैं सोच रहा हूँ कि इस प्रेस कांफ्रेंस पर निर्भर करेगा कि कीर्ति आज़ाद का क्या होगा ?? .. क्या उनकी पार्टी से छुट्टी कर दी जाएगी ?? .... तो आप भी सोचते रहें ....

पर जब तक आप सोचें मैं एक निष्कर्ष पर पहुंच रहा हूँ .... तो मित्रो !! तब तक मेरे निष्कर्ष पर भी सोचियेगा ....

मेरा निष्कर्ष ....

यदि कीर्ति आज़ाद की प्रेस कांफ्रेंस फुस्सी हुई - तो जेटली मंत्रिमंडल से बाहर नहीं होंगे - हाँ कीर्ति आज़ाद पार्टी से जरूर निकाले जा सकते हैं ....

यदि कीर्ति आज़ाद की प्रेस कांफ्रेंस दमदार और असरकारक हुई - तो भी जेटली मंत्रिमंडल से बाहर नहीं होंगे - हाँ कीर्ति आज़ाद पार्टी से जरूर निकाल ही दिए जाएंगे ....

तो कीर्ति आज़ाद जी को आज़ाद होने के लिए हार्दिक अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं !!!!

No comments:

Post a Comment