Wednesday 19 August 2015

//// मंत्रियों और बड़े अफसरों का इलाज 'व्यापम' से चयनित डॉक्टर से ही हो ..////


इलाहबाद उच्च न्यालय ने उत्तर प्रदेश में सभी न्यायाधीशों मंत्रियों बड़े अफसरों आदि के बच्चो को केवल सरकारी स्कूल में ही पढ़ने की अनिवार्यता निर्णीत कर दी है ....

स्वागतम !!!! वाह क्या बात है - क्या निर्णय है - स्वतंत्र भारत के इतिहास में ये अपने आप में सबसे अनूठा और न्यायसंगत निर्णय है ....

पर इसके आगे देशहित में मैं भी सर्वोच्च न्यायलय से एक और निर्णय की मांग करता हूँ ....

देश के सभी मंत्रियों और बड़े अफसरों के बीमार पड़ने पर इलाज केवल मध्यप्रदेश व्यापम से चयनित डॉक्टर से ही करवाने की अनिवार्यता निर्णीत होनी चाहिए ....

बाई गॉड की कस्सम !!!! मज़ा आ जाएगा - ना रहेगा बाँस ना बजेगी बाँसुरी .... सब शांत - पूर्ण शांत .... भारत दुनिया का नंबर १ देश बन जाएगा .... लोग मोदी - शिवराज का मंदिर बनवा पूजेंगे !!!!

1 comment: