Thursday 6 July 2017

// स्वाभिमान आत्मसम्मान और आत्मविश्वास भी तो कोई चीज़ है कि नहीं ?? ..//


इज़राइल कैसे बना - उसने क्या किया किसको मारा किसको डुबोया किससे बदला लिया - वो भारत का दोस्त रहा या नहीं - उसने हमारे लिए क्या किया - वो हमारे लिए क्या कर सकता है - उसकी दोस्ती हमारे लिए फायदेमंद या नुकसानदायक .. क्या ऐसे सभी प्रश्नों को दरकिनार कर हम इज़राइल की प्रशंसा केवल इसलिए नहीं कर सकते कि - इजराइल इज़राइलियों के पराक्रम और निष्ठा और देशप्रेम और मेहनत और लगन और .. और .. और .. की बदौलत विश्व में स्वाभिमान आत्मसम्मान और आत्मविश्वास के प्रतीक के रूप में अपने आपको स्थापित कर चुका है .. कोई चाहे या ना चाहे ?? .. ..

और मैं तो इज़राइल का इसलिए भी प्रशंसक हूँ कि मुझे अभिमान टुच्चई बेशर्मी और बिना आत्मसम्मान के जुगाड़ू सम्मान और बिना आत्मविश्वास अति विश्वास का प्रदर्शन बिल्कुल पसंद नहीं .. .. कोई आपत्ति ?? .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

No comments:

Post a Comment