Friday 7 July 2017

// बधाई !! बधाई !! बधाई !! .. चल परे हट तो भ्रष्टाचारी ....//


लालू यादव - भ्रष्टाचार में सज़ायाफ्ता - मेरी नज़र में ९९.९९ + ००.०१ % भ्रष्टाचारी - और मोदी सरकार के तोतों की चोंच में आए हैं पूरे ३ साल बाद - बहुत ख़ुशी और थोड़ी सी राहत की बात .. और रेनकोटि मोदी जी को बधाई भी .. .. बधाई !! बधाई !! बधाई !! .. चल परे हट तो भ्रष्टाचारी !! .. ..

बधाई शायद इसलिए कि देर आयद दुरुस्त आयद .. पर ऐसा भी क्या आयद - कि किसी और पर ना आयद - वो भी भ्रष्टाचार के मामले में - वो भी इस देश में जहां शौचालय में शौच करने वालों में से अधिकांश रोज़ भ्रष्टाचार का ही खा-खा कर त्याग करते हैं .. .. है ना !!

और भक्तो को ज्ञान दे दूँ कि लालू ने जो करोड़ों अरबों का भ्रष्टाचार किया है ना - वो वर्षों से सत्ता के गलियारों को गंदा करते रहे हर भ्रष्टाचारी को भलीभांति पता था / है .. ..

कुछ नहीं पता है तो बस भक्तों को .. जिन्हे हर भाजपाई लालू से कुछ अलग ही दिखता है .. जबकि सच्चाई ये है कि भाजपा में भले ही लल्लुओं की कुछ कमी हो पर लालुओं की तो भरमार है .. ..समझे !!

और मुझे ख़ुशी इस बात की है कि - क्योंकि शायद विपक्षी लालू आज लपेटे में आए हैं - कल विपक्षी भाजपाई भी तो लपेटे में आएँगे ही - और कोंग्रेसी भी कब तक बच पाएंगे .. है ना बच्चू !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment