Sunday 2 July 2017

// समझे CA साहब ?? .. तुम्हारी दुर्गति भी निश्चित है - क्योंकि तुम भी जनता ही हो ..//


मौका था दिल्ली में CA लोगो से भरी प्रायोजित सभा में पेलने का .. और कल CA मोदीमय दिखे .. मोदी बोलते पेलते जा रहे थे .. और CA मंदबुद्धि बच्चों जैसे दांत निपोरते तालियां बजा रहे थे - और उनके हर ५-१० शब्दों के बाद ससमय रुकते ही मोदी मोदी के हुंकारे भर रहे थे .. और आत्ममुग्ध मोदी उन्हें समझा रहे थे - सराह रहे थे - उचका रहे थे - बरगला रहे थे - पुचकार रहे थे - बेवकूफ बना रहे थे - गुदगुदा रहे थे - और धिक्कार भी रहे थे .. और CA हर बार प्रसन्नता और हर्षोल्लास का एकतरफा इज़हार कर रहे थे .. ..

और मोदी उन्हें बहुत सही समझा रहे थे कि देखो तुम चोरों का साथ मत देना - उन्हें बचाने के रास्ते मत दिखाना .. पर CA मोदी से पलट कर कह नहीं सके कि पहले आप और आपके भक्त और सत्ताधारी नेता भी तो चोरों की मदद करना बंद करें .. बल्कि शायद खुल के बोलते तो बोल जाते कि पहले चोरी-डकैती स्वयं करना बंद करें - और हाँ जरा भाजपा का ऑडिट भी तो किसी ईमानदार निष्पक्ष CA से करवा लें !! .. ..

और हाँ मोदी कई राज़ भी खोल गए - कि नोटबंदी के बाद सारी हेराफेरी रिकॉर्ड पर आ गई है और कई लाखों कंपनियां अब शक के घेरे में आ गई हैं .. पर मोदी ने ये नहीं बताया कि उनमें से क्या एक भी कंपनी अंबानी-अडानी या किसी भाजपा नेता की भी है या नहीं ?? .. या फिर अंबानी-अडानी और भाजपाई १००% धंधा १००% ईमानदारी से करते हैं ?? .. ..

और जब मोदी CA से अपने व्यक्तिगत संबंध स्थापित कर रहे थे - तब क्या वो ये बता रहे थे कि क्या वो किसी भी एक चोर बदमाश को नहीं जानते ?? .. ना ही चोर बदमाश साथी नेता को - ना ही किसी चोर बदमाश साथी मंत्री सांसद या अपनी पार्टी के विधायक को - या फिर चोर बदमाश किसी बड़े व्यापारी को ?? .. और यदि जानते हैं तो फिर अब तक केवल बकवास ही बकवास क्यों ?? .. कोई सीधी कार्यवाही क्यों नहीं ?? .. एक भी चोर बदमाश मोदी जी के विशेष सौजन्य से अब तक जेल में क्यों नहीं ?? .. ..

इसलिए मेरा सभी CA से आग्रह है - कि चने के झाड़ पर चढ़ जाओ - पर नीचे आने की फ़ोकट कोशिश कर परेशान मत होना - ये मोदी स्वयं सीढ़ी चढ़ तुम्हें नीचे खुद लुढ़काएगा और तुम्हारी भी दुर्गति कर के छोड़ेगा - क्योंकि आखिर तुम्हारे कोई सुरखाब के पर तो लगे नही हैं - आखिर तुम भी तो जनता ही हो - आम जनता - केवल आम जनता !! .. समझे CA साहब ?? .. .. !! जय हिन्द !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment