Monday 3 July 2017

// एक बार विश्वास करना भी पड़े तो भले ही मोदी का कर लेना - पर इनका नहीं ....//


आज नितीश कुमार को भी सुन लिया - और मुझे लगा कि सुब्रमनियन स्वामी - बाबा रामदेव - कुमार विश्वास - अरुण जेटली - उद्धव ठाकरे - मुलायम सिंह - नवजोत सिद्धू - कीर्ति आज़ाद और शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा नितीश कुमार का भी कोई भरोसा नहीं कि कल वो किस पार्टी में या किस खेमे में होंगे .. या किस कलेवर में या तेवर में .. ..

और इसलिए मेरी सलाह है कि यदि एक बार विश्वास करना भी पड़े तो भले ही मोदी का कर लेना - क्योंकि मोदी से धोखा मिलना तय है - पर याद रहे ये लोग धोखा कब किसको देंगे कोई भरोसा नहीं .. ..

भक्तों को सलाह कि बिन मांगे मुफ्त में सलाह देने पर बुरा नहीं मानें - क्योंकि सलाह ही दी है कोई धोखा तो नहीं .. है ना !!

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

No comments:

Post a Comment