Saturday 8 July 2017

// तो क्या अब "ढाई युद्ध" - पउआ लगा के "पौने तीन युद्ध" हो गया ?? .. ..//


कुछ दिन पहले बयानबाज़ी से परहेज़ नहीं रखने वाले हमारे मुखर सेनाध्यक्ष ने कहा था कि वो "ढाई युद्ध" लड़ रहे हैं .. ..

और तब चीन से रिश्ते झूलनहार ही थे - युद्ध जैसे तो नहीं ..

पर अब तो युद्ध जैसे ही हो रहे हैं - और अत्यंत चिंतनीय भी .. क्योंकि वाक् युद्ध तो शुरू हो ही गया है - अरे तू मुझे नहीं जानता - तो तू ही कौन मुझे जानता है - ६२ भूल गया - अबे ये १७ है - पता है १७ ही है - इसलिए बढ़ ले तो - चल पहले पीछे हट तो बात करूंगा - कौन सी बात अपनी तो वैसे ही कुट्टी है - मेरी भी कुट्टी - कुट्टी !! - कुट्टी !! - हाँ नहीं तो !! .. ..

तो मेरी 'डेढ़ अक्ल' से क्या समझूँ ?? .. 'ढाई युद्ध' अब कितना रह गया - डेढ़ या दो - या फिर तीन साढ़े तीन हो गया ?? .. या फिर 'प्रिसाइसली' पउआ लगा के "पौने तीन" तो नहीं ?? .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment