Thursday 6 July 2017

// सैन्य हवाई वाहनों में गतिमान नेता उस गति को प्राप्त क्यों नहीं होते ....//


सेना के हेलीकाप्टर और विमानों की दुर्घटनाओं के समाचार अब आम होते जा रहे हैं .. अभी दो तीन दिन पहले एक हेलीकाप्टर अरुणाचल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था - फिर कल एक केंद्रीय मंत्री को बैठाए एक हेलीकाप्टर ख़राब हो गया था - और आज अभी फिर एक और मिग-२३ विमान जोधपुर के पास टपक गया है .. और बताया ये जाता है कि अब सेना के ये हवाई वाहन बहुत पुराने हो चले हैं - अत्यधिक उड़ाए जा चुके हैं - और उचित रखरखाव से भी वंचित रहे हैं .. ..

बात समझ से परे है - और आपत्तिजनक भी - कि ये ढेर सारे असैनिक और नेता सेना के हेलीकॉप्टरों और विमानों से क्यों ढोए या घुमाए जाते हैं ??.. इनका ऐसा दुरुपयोग क्यों ?? .. ..

और इतनी दुर्घटनाओं के बावजूद भी उस अनुपात में ये गतिमान नेता उस गति को प्राप्त क्यों नहीं होते जिसे सैनिकों के लिए वीरगति कहते हैं ?? .. ..

है ना सपाट खुली बात ?? .. आप भी कुछ सोचियेगा जरूर - कि सेना और सैन्य उपकरणों का बिना किसी उचित परिणाम दुरुपयोग क्यों ?? .. !! जय हिन्द !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment