Wednesday 5 July 2017

// 200 का नोट - या 250 का ?? .. खैर भक्तों - 1000 की बात आम मत कर देना ..//


यदि व्हाट्सअप पर वायरल हो रहे फोटो सहित मैसेज को सही मान लूँ तो - सरकार 200 रूपए का नोट जारी करने वाली है .. .. और एडवांस में नंबर सहित कुछ छाप कर भक्तों की सेवा में पहुंचा चुकी है .. ..

और मुझे लगता है कि घातक नोटबंदी के बाद 2000 का नया नोट जारी करना उपयुक्त नहीं था - और अब 200 रूपए के नोटों के बजाय 1000 रूपए के नोटों की ज्यादा सार्थकता और आवश्यकता है .. और इसलिए मैं कहता आया हूँ कि ये जो मोदी जी हैं ना कभी भी वो नहीं करेंगे जो करना उपयुक्त था - और वही करेंगे जो नहीं करना अपेक्षित था - और करेंगे भी तो अनुचित तरीके से ही .. ..

और तो और मुझे तो ये भी लगता है कि मोदी दो सौ 200 के बजाय ढाई सौ 250 का नोट निकालेंगे .. क्योंकि उनकी एक और आदत है कि मात्र 2 कदम चल हमेशा 1 कदम आड़े हो ठहर जाते हैं - मानों कि ढाई घर चले हों - प्रेरणास्रोत गधे की प्रजाति घोड़े के शतरंजी ढाई घर जैसे .. ..

और दो सौ 200 के बजाय ढाई सौ 250 के नोट की संभावना इसलिए भी है क्योंकि जो चीज़ भक्तों के मार्फ़त मार्किट में आउट हो जाती है या करा दी जाती है मोदी वो कदापि नहीं करते .. मसलन कोविंद जी - जो अब राष्ट्रपति इसलिए बन जाएंगे क्योंकि उनका नाम मार्किट में था ही नहीं .. और जैसे उपराष्ट्रपति आनंदी बेन या नजमा हेपतुल्ला तो बनेंगी ही नहीं - क्योंकि उनके नाम भी अब मार्किट में आउट हो गए हैं - ठीक 200 के नोट की तरह .. और शायद स्मृति ईरानी बन जाए - एक और ढाई घरी की तरह .. .. है ना !! .. ..

वैसे मेरा भक्तों से एक और निवेदन .. उपराष्ट्रपति के लिए चाहो जिसका नाम उछालो .. पर मेरा नाम तो बिल्कुल भी नहीं लेना .. और चुप !! अब बेवकूफों जैसे 1000 के नोट की बात आम मत कर देना .. प्लीज !! .. 1000 के नोट की बहुत आवश्यकता है .. समझे !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hlv

1 comment:

  1. GST पर अल्का लांबा (Alka lamba) ने PM Modi और अरुण जेटली (Arun Jaitley) पर साधा निशाना।
    LIVE बातचीत
    https://youtu.be/zgxQrjYFP2Y
    Published on Jul 3, 2017
    GST पर अल्का लांबा (Alka lamba) ने PM Modi और अरुण जेटली (Arun Jaitley) पर साधा निशाना।

    ReplyDelete