Thursday 6 July 2017

// १९६२ के बाद ५५ साल बीत चुके हैं और हमारा सीना ५६" हो चुका है .. समझे ?? ....//


चीन की धूर्तता और बेवकूफी देखिए - उसने भारत से बात तक करने से मना कर दिया है .. और क्या कहा है कि .. द्विपक्षीय वार्ता के लिए अभी माहौल ठीक नहीं .. ..

डायलॉग काफी बार सुना हुआ है .. पर इस बार ये हमारी तरफ से नहीं ये चीन की तरफ से आया है .. ..

और हमारा मीडिया और सरकारी भक्त कुछ-कुछ ऐसा कहने लगे हैं कि - लगता है चीन बौखला गया है - वो छटपटा रहा है - और वो भले ही सामरिक दृष्टि से शक्तिशाली हो - पर कूटनीतिक दृष्टि से वो अब विश्व में अलग थलग पड़ गया है .. आदि आदि .. ..

तो भक्तों से मेरा निवेदन है कि बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है .. हमारे पास मोदी जी जैसा सशक्त नेतृत्व है जो इस वक़्त विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं .. और कई वैश्विक शख्सियतों के सबसे अच्छे दोस्त भी .. और जिन्हें विश्व के सभी देश अपने-अपने हथियार बेचने के लिए तत्पर और तैयार हैं .. ..

और यदि सभी ने भारत की मदद करी तो फिर चीन को बता ही देंगे कि १९६२ के बाद लगभग ५५ साल बीत चुके हैं और हमारा सीना ५६ इंची का हो चुका है .. ..

बस अपन को तो क्या है कि थोड़े बहुत पैसों की जरूरत पड़ेगी - तो उसकी भी तैयारी लगभग हो ही चुकी है .. नोटबंदी सिद्ध कर चुकी है कि देश बिना रोकड़ २-३ महीने तो चल ही सकता है .. और फिर अपनी अर्थव्यवस्था पिछले ३ साल से विश्व की सबसे बेहतर बढ़ती अर्थव्यवस्था बनी हुई है .. और इतने में तो अपन चीन को निपटा ही देंगे .. ..

भाइयों और बहनों आपने बहुत विश्वास किया .. तो अब तो विश्वास करना ही होगा .. और कोई चारा भी तो नहीं दिखता .. ठीक कहा ना !! .. ..

तो बस मान कर चलें कि सर्जिकल स्ट्राइक्स अब होने ही वाले हैं .. और GST भी चलता ही रहेगा .. इसलिए तैयार हो जाएं .. चुनौती भरे अच्छे दिन आने ही वाले हैं .. .. !! जय हिन्द !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

1 comment:

  1. Bhushan Mittal with Harvinder Singh Kaku and 47 others.
    March 25 at 2:30pm •
    https://www.facebook.com/bhushan.mittal/videos/1253175584779089/?autoplay_reason=gatekeeper&video_container_type=1&video_creator_product_type=2&app_id=350685531728&live_video_guests=0
    जिसे भी देश की चिंता है और देश को बचाना चाहता है वो अपने अमूल्य 47 मिनट 30 सेकंड निकाल कर अंत तक इस वीडियो को पूरा ध्यान से जरूर सुने
    EVM का खेल समझना है - किसने किया और क्यों?
    देश जा रहा है गुलामी की ओर - कैसे? 👇👇विडियो से पता चलेगा
    #शशांक_आनंद के द्वारा

    ReplyDelete