Tuesday 18 November 2014

//// मोदी सरकार की पहली योजना समयसीमा की घोषणा के साथ !@#$%? ////

आज सरकार ने "किसान विकास पत्र" जारी करने की घोषणा करते हुए इसके प्रावधानों का खुलासा करते हुए बताया है कि इस योजना में जमा राशि "100 महीने" में दोगुनी हो जायेगी !!!!
मेरे आंकलन अनुसार और संयोग से सरकार द्वारा ये पहली उद्घोषणा है जिसमें समयसीमा का उल्लेख है - "100 महीने" .... और इसलिए बधाई !!!!
अब मैं आशा करता हूँ कि सरकार और भाजपा ये भी घोषणा करे कि ....
बुलेट ट्रेन कितने महीनों में शुरू हो जायेगी ?
कालाधन कितने महीनों में आना शुरू हो कितने महीनों में पूरा आ जाएगा ?
सभी स्कूलों में और गावों में और शहरों में शौचालय कितने महीने में बन जाएंगे ?
गंगा कितने महीनों में साफ़ हो जायेगी ?
100 स्मार्ट सिटी कितने महीनों में बन जाएंगी ?
सांसदों द्वारा मजबूरी में गोद लिए गाँव कितने महीनों में आदर्श हो जाएंगे ?
राम मंदिर कितने महीने में बनना शुरू हो कितने महीने में पूर्ण हो जाएगा ?
भारत कांग्रेस मुक्त कितने महीनों में हो जाएगा ?
Naturally Corrupt party का समर्थन भाजपा कितने महीने बाद नकारेगी ????
....आदि इत्यादि ......
अब भक्त लोग कहेंगे कि दुआ जी आप सठिया गए हो बूढ़े हो गए हो पागल हो गए हो - भाई "किसान विकास पत्र" तो बैंकिंग संबंधित नियम के तहत एक समयावधि जमा पत्रक है जिसमें समय निर्धारित करना आवश्यक होता ही है ....
तो मैं ज्ञानी भक्तों से पूछना चाहूंगा कि क्या जहाँ नियम आड़े आते हैं और बताना आवश्यक हो वहीँ समय बताओगे - नहीं तो बस धूल में लट्ठ - फेंका फांकी कर लोगों को बेवक़ूफ़ बनाओगे ????

No comments:

Post a Comment