Thursday 20 November 2014

//// CBI प्रमुख दोषी - देश को कांग्रेस और भाजपा मुक्त करना अत्यावश्यक ////

CBI चीफ को आज सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मानते हुए, लताड़ लगाते हुए एवं प्रशांत भूषण के द्वारा दायर केस को सही मानते हुए 2G केस से हटा दिया !!!!
प्रशांत भूषण को एक बार फिर से बधाई और धन्यवाद !!!! और मैं तो कहूँगा चरण स्पर्श !!!!
और इस मौके पर मैं देशवासियों को इस बात पर विचार करने हेतु आह्वाहन करूंगा कि -
क्या इस देश के किसी भी सांसद विधायक या नेता को इस बात की भनक तक नहीं लगी थी कि ये नामुराद झकोरा रणजीत सिन्हा कर क्या रहा था ????
क्या सत्तापक्ष और विपक्ष इसके लिए जवाबदार नहीं ठहराये जाने चाहिए ????
क्या CBI का दुरुपयोग नहीं हुआ और क्या नहीं होगा ????
मेरे हिसाब से तो कांग्रेस और भाजपा दोनों को ही मालूम था कि परदे के पीछे और आगे क्या हो रहा है - पर क्योंकि सब भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं इसलिए सब चुप रहे !!!!
इसलिए मेरा मानना है कि - दोनों ही पार्टी कांग्रेस और भाजपा इस देश के लिए घातक हो चली हैं - और देश में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था यदि स्थापित करनी है तो सर्वप्रथम इस देश को कांग्रेस और भाजपा मुक्त करना अत्यावश्यक है !!!!

No comments:

Post a Comment