Wednesday 12 November 2014

//// क्या भाजपा NCP का समर्थन स्वीकार्य कर बेशर्मी पर नहीं उतर आयी ? ////

हद हो गयी !!!!
भाजपा ने कल साफ़ साफ़ घोषित कर दिया कि - भाजपा को कांग्रेस को छोड़कर किसी भी अन्य पार्टी का समर्थन स्वीकार्य होगा ....
इसका मतलब - भाजपा को NCP जिसे मोदी जी ने Naturally Corrupt Party बताया था उसका समर्थन स्वीकार्य होगा ....
इसका मतलब - भाजपा को भ्रष्टाचारियों का समर्थन स्वीकार्य होगा ....
क्या इसका सीधा-सीधा मतलब यह नहीं निकलता की भाजपा बेशर्मी पर उतर आयी है ????
क्या भाजपा को NCP के समर्थन के बल पर महाराष्ट्र में सरकार बना लेनी चाहिए ????
क्या कल को NCP के समर्थन वापस लेने की स्थिति में फड़नवीस को इस्तीफ़ा देना चाहिए या फिर कुर्सी पर चिपके हुए जोड़ तोड़ के और प्रयास कर बेशर्मी की पराकाष्ठा का प्रदर्शन करना चाहिए ????
क्या फड़नवीस सरकार के अल्पमत में आने की स्थिति में महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाएगा ????
यदि महामहिम राज्यपाल की अकल 8-10 माह सही काम न करेगी तो महाराष्ट्र की जनता सरकार विहीन रहेगी ????
प्रश्न तो और भी है - पर आज यहीं तक काफी है - पहले इनके उत्तर पर तो विवेचना हो जाए !!!!

No comments:

Post a Comment