Monday 15 December 2014

//// प्रतिबंध ! कुछ और प्रतिबंध .... ////

मोदी जी के कल 'मन की बात' पर देश में गजब प्रतिक्रिया हुई है - जी हाँ मोदी जी की बात को एक तरफ पटक कर अब सब दूर से ये आवाज़ उठ रही है कि - // नशे पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए // .... क्या है मित्रों अब देश को फेंकम-फाँक समझ आने लगी है - शायद इसलिए ऐसी प्रतिक्रिया !!!!
और अब उपरोक्त प्रतिक्रिया से प्रोत्साहित होकर आज मैं कुछ और प्रतिबंधों के बारे में अपने विचार आपके समक्ष रखता हूँ >>>>
> मंदिरों और मस्जिदों से किसी भी प्रकार का लाउड स्पीकर से प्रसारण सर्वथा प्रतिबंधित होना चाहिए !!!!
> धर्म और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े सभी व्यक्तियों पर जो अपने आपको उस ऊपरवाले का एजेंट या दूत या अवतार मानते हों उन्हें किसी भी प्रकार की सरकारी सुरक्षा मुहैय्या ना कराते हुए और उन सब पर किसी भी प्रकार की चल अचल संपत्ति ना रखने का प्रतिबंध लगाते हुए उन्हें ऊपरवाले के भरोसे और रहमों करम पर रहने पर मजबूर कर देना चाहिए !!!!
> पूरे देश में तत्काल प्रभाव से आगे किसी भी धार्मिक स्थल के निर्माण पर प्रतिबंध लगाना चाहिए .... जितने हैं उतने बहुत हैं - जब एक भगवान के लिए इतने सारे भवन पहले से मौजूद हों तो उनके लिए और भवन क्यों ? अब गरीब इंसानो के रहने का ही प्रबंध होना चाहिए - भगवन अपना इंतज़ाम खुद करें - या ईश्वर अल्लाह वाहे गुरु जीसस भवन शेयर कर लें - है ना !!!!
> किसी भी मंत्री या प्रधानमंत्री के असीमित बोलने पर प्रतिबंध लगना चाहिए .... क्या है - उनके बोलने पर भी पैसे तो हमारे ही लगते हैं ना - और हम ही फ़ोकट में पका दिए जाते हैं !!!!
> किसी भी चुने हुए विधायक या सांसद के लिए असंवैधानिक शब्द बोलना और कानून को अपने हाथ में लेना किसी भी परिस्थिति में प्रतिबंधित होना चाहिए - और प्रतिबंध की अवहेलना होने के साथ ही उसकी सदस्यता स्वतः समाप्त होने का प्रावधान होना चाहिए - उदाहरणार्थ जैसे ही आपने "हरामजादा" बोला या किसी को थप्पड़ रसीद किया - और आपकी सदस्यता गयी .... बस उसके बाद आओ बैठो पटिये पर हमारे बगल में - अपन ज्ञानवर्धन की बातें करेंगे !!!!
> किसी भी विधायक या सांसद का पद और गोपनीयता की शपथ लेते ही उसे केवल राष्ट्र की जनता के प्रति समर्पित और जवाबदेह मानते हुए किसी भी पक्ष पार्टी गुट संस्था धर्म जाति आदि के पक्ष या विपक्ष में प्रचार पर प्रतिबंध लगना चाहिए - उदाहरणार्थ जब मोदी जी अब देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं तो उन्हें भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने या किसी विशेष धर्म और जाति के पक्ष या विपक्ष में बोलना प्रतिबंधित होना चाहिए .... देश ने तुम्हे प्रधानमंत्री की जवाबदारी अच्छे वेतन और अनेक सुविधाओं के साथ सौंपी है - इसलिए बस अपने काम पर लगे रहो - उदाहरणार्थ जैसे एक टीचर पुलिस का काम थोड़े ही कर सकता है - है ना !!!!
> बाबा रामदेव के सुझाव अनुसार देश में 500 और 500 के ऊपर के सभी नोट प्रतिबंधित कर देना चाहिए - भले ही योग दिवस मनाओ या ना मनाओ !!!!
> और जो व्यक्ति अपने स्वयं के विवाह का सही निर्वहन ना कर सका हो उसका दूसरे के शुभ-विवाह में शिरकत करने पर प्रतिबंध होना चाहिए !!!!
> और जैसे ही ये सारे प्रतिबंध लगा दिए जाते हैं - उसी क्षण ब्रह्म प्रकाश दुआ का ये fb अकाउंट भी प्रतिबंधित कर देना चाहिए - आखिर फिर इसकी जरूरत भी क्यूँ रहेगी ????

No comments:

Post a Comment