Saturday 20 December 2014

//// "COME MAKE IN INDIA" - शातिरता युक्त लुभावना सा लगने वाला नारा तो नहीं ?? ////

जब इंडिया में मंगलयान बन सकता है - जब इंडियंस पूरे विश्व में जा कर अपना लोहा मनवा चुके हैं - जब हम सांप संपेरों के युग से बाहर आ माउस पर उंगली फेर कर डंका पीट चुके हैं - तो हम इंडियंस इंडिया में क्यूँ नहीं बना सकते ?? और क्या नहीं बना सकते ????
और यदि इंडियंस अपने घर शहर प्रदेश देश में कुछ भी और सब कुछ बना सकते हैं तो फिर "COME MAKE IN INDIA" का क्या औचित्य - क्या विदेशियों को अपने यहाँ न्यौता देना किसी भी दृष्टी से जायज़ या उचित या आवश्यक या उपयोगी ठहराया जा सकता है ????
मोदी जी आप की बात कुछ हज़म नहीं हो रही - चुनाव पूर्व तो आपने ऐसी कोई बात की ओर इशारा तक नहीं किया था - बल्कि इसके उलट आपने तो UPA को धिक्कारते हुए यहाँ तक कहा था कि जो शस्त्र हम विदेशों से खरीदते हैं वही शस्त्र हम भारत में ही बना विदेशों को सप्लाई क्यों नहीं कर सकते ? आपने रोज़गार की बातें भी कहीं थीं - जिस प्रदेश में गए वहां ही कहा कि यहाँ के युवाओं को प्रदेश छोड़ परिवार छोड़ रोज़गार के चक्कर में अन्यत्र क्यों जाना पड़ता है - प्रदेश में असीमित संभावनाएं हैं - स्थितियां बदली जा सकती हैं - मैं इसे बदलना चाहता हूँ - मैं विश्वास दिलाता हूँ - मैं बदलूंगा - मैं मैं - मैं आपके प्रदेश को नंबर 1 बनाऊंगा - मैं मोदी - मैं मैं मैं !!!!
तो क्या आपका आशय ये था कि जो विदेशी विदेश में बनाते हैं अब उन्हें हम न्योता देंगे कि आओ हमारे यहाँ ही बनाओ - अपनी ज़मीन क्यों खराब करते हो - हमारी जमीन है ना - हमारे संसाधन हैं ना - यहाँ मजदूर भी हैं - आओ धंधा करो और कमाओ और ले जाओ - और शायद कुछ कमीशन के टुकड़े हमें दे जाओ !!!!
नहीं मोदी जी नहीं !! अब आप पर संदेह होने लगा है - कहीं आप के मन में अब अंतर्राष्ट्रीय घोटाले करने के मंसूबे तो नहीं जो FDI को स्वीकृति दी गयी और अब "COME MAKE IN INDIA" का विचित्र और शांतिरता युक्त लुभावना सा लगने वाला नारा दे आप पूरे विश्व में घूम घूम कर विदेशियों को कह रहे हैं - आओ ठाकुर आओ - बताओ क्या करोगे - आपकी क्या सेवा की जाए - और आप कितना दोगे ????
और यदि ऐसा है तो मैं सबको सावधान करते हुए कहूँगा - "COME IN INDIA" का विरोध करें - और कहें - "NO 'COMEIN' IN INDIA" ....
और कहें .... "COME ON INDIANS - MAKE IN INDIA - MAKE FOR INDIA" !!!!

No comments:

Post a Comment