Tuesday 2 June 2015

//// मोदी जी प्रश्न पूछ रहे ५ .... लोगों की ५० - ५०० पूछने की तैयारी है ..////


काम ना धाम - लीजे ना दीजे - मोदी जी ने अब ना मालूम क्यों विपक्ष से पांच सवाल पूछ मारे हैं >>>>

>  आज भी लोग बेघर क्यों है? और बेघर कौन हैं - गरीब हैं ?
>  किसानों की उत्पादकता कम क्यों है ? जमीनें तो पड़ी हैं और हमारा देश भी जलवायु की दृष्टि से बहुत ही उत्तम है।
>  बेरोजगारी क्यों है ? हमारी युवाशक्ति 60 साल बाद भी क्यों दिशाहीन घूम रही है ?
>  हमसे छोटे देश हमसे आगे क्यों निकल गए ? भारत में क्या कमियां है कि हमारे एक छोटे राज्य या एक बड़े कस्बे के आकार वाले देश सिंगापुर, मलेशिया, कोरिया हमसे आगे हैं ?
>  14 करोड़ लोग बैंक खातों से वंचित क्यों थे ? 6-7 करोड़ छोटे व्यापारी बैंकिंग सुविधा क्यों नहीं पाते थे ?

मित्रो - अब विपक्ष तो क्या जवाब देगा - चलो मैं ही जवाब दे देता हूँ ....

पाँचों प्रश्न बिल्कुल आसान हैं - और सबका जवाब भी एक ही है .... कांग्रेस ! कांग्रेस !! और कांग्रेस !!!!
तो मोदी जी खुश ?? .... हो गई आप के मन की ???? 

पर मोदी जी !! कृपया विदित हो कि हमने आपको कांग्रेस को कोसने के लिए और जब तक प्रश्न पूछने के लिए नहीं चुना था - प्रश्न तो सारे के सारे हमें भी मालूम हैं और हम भी पूछ सकते हैं - और हमने तो पूछे भी थे और जब कांग्रेस से संतोषप्रद जवाब नहीं मिले तो हमने उसे सत्ता से बेदखल कर आपको बैठा दिया .... तो श्रीमान अब आप कौन होते हो कांग्रेस से बार-बार सवाल पूछने वाले - अब तो आपको किसी से भी कोई सवाल पूछने का अधिकार नहीं है - प्रश्न तो अब हम पूछेंगे - अब तो आपको केवल काम करना है और जवाब देना है - केवल जवाब .... समझे ????

तो बहुत हुए आपके प्रश्न .... आज मेरी बारी .... पांच प्रतिप्रश्न मेरे भी >>>>

>> आपको देश के गरीब दिखते क्यों नहीं - अमीर ही क्यों दिखते हैं ??
>> किसानों की बदहाली क्यों नहीं दिखती - क्यों केवल उनकी जमीन दिखती है ??
>> दिशाहीन बेरोजगार क्यों नहीं दिखते - क्यों उद्योगपतियों के हित ही दिखते हैं ??
>> सिंगापुर, मलेशिया, कोरिया उन्नति क्यों कर रहे आप स्वयं इसका कारण क्यों नहीं समझ पाते हैं ??
>> आपको बैंक खाते से वंचित लोग ही क्यों दिखते है - देश विदेश में कई खातों में अरबों खरबों वाले आप के साथ दिन रात घूमने वाले लोग क्यों नहीं दिखते ??

तो चलो अब देखते हैं कि आप जवाब भी दे पाते हैं या नहीं ? .... बन पड़े तो जवाब दे देना .... वर्ना मान लेना कि आप इतने घटिया निकले कि शीघ्र ही आपके सम्मुख प्रश्नों की बाढ़ आने वाली है ....

आप प्रश्न पूछ रहे हो ५ - लोगों की ५० - ५०० पूछने की तैयारी है !!!!

No comments:

Post a Comment