Friday 12 June 2015

//// पाकिस्तानी ISIS झंडा - दिल्ली संसद के कूड़ा करकट कचरे का क्या ??..////


एक बार फिर - श्रीनगर में पाकिस्तानी झंडा लहराया जाता है ....
एक बार फिर - कुपवाड़ा में ISIS का झंडा लहराया जाता है ....

पर सारे खबरिया चैनल - तोमर - भारती - और सड़क पर कूड़े पर बहुत चिंतित और चित्त दिखे ....

और मुझे यकीन हुआ .... दिल्ली संसद में और संसद के आस पास बहुत कूड़ा करकट कचरा इकट्ठा हो गया है ....

सफाई छंटाई धुलाई की तत्काल आवश्यकता है ....

चौथा खम्बा मीडिया से अपेक्षा रखना मूर्खता होगी .... क्योंकि उत्तरप्रदेश में एक जर्नलिस्ट को अपना कर्तव्य निभाने के चलते जिन्दा जला के निर्ममता से मार दिया जाता है - और उसके द्वारा ही दिए गए मृत्युपूर्व बयान में आरोपित मंत्री के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं होती - और ना ही मीडिया कर्मियों के द्वारा कोई धरना प्रदर्शन - ना कोई चूं चा ????

शायद दिल्ली के सफाई कर्मचारी मीडिया कर्मियों से लाख दर्जे अधिक गैरतमंद हैं जो अपने वैद्य हितों के लिए संगठित हो आज सड़कों पर उतर गए थे .... इसलिए मेरा मत है कि ये बिकाऊ मीडिया जिसको खुद की सुध ना हो वो देश के बारे में और दूसरे के बारे में क्या सोचेगा और क्या करेगा ?? वो तो केवल कचरा समाचारों का प्रसारण भर ही कर सकता है - सो मीडिया वही कर रहा है - बखूबी कर रहा है - "कचरा प्रसारण" .. छिः .. शर्मनाक !!!!

कूड़ा करकट कचरे की सफाई छंटाई धुलाई का कार्य तो अब जनता के द्वारा ही किसी वैकल्पिक तरीके से करना होगा .... ताकि पाकिस्तानी और ISIS झंडा फिर ना लहराया जा सके .... धन्यवाद !!!!

No comments:

Post a Comment