Tuesday 9 June 2015

//// मोदी सत्ता के दिन पूरे हुए - या - इस देश के बहुत बुरे दिन आ गए हैं ....////


चलिए आपने अपनी औकात अनुसार अपनी मनमानी कर ली .... दिल्ली के कानून मंत्री को गिरफ्तार कर लिया ....

पर हमने भी देखा कि कैसे कब और क्यों गिरफ्तार किया - और कैसे अपने पद का दुरपयोग किया .... और वो भी कितनी बेशर्मी के साथ - कितने फूहड़ तरीके से !!!!

मेरे समक्ष अब ये प्रश्न गौण हो चला है कि तोमर की डिग्री फ़र्ज़ी है या नहीं - पर मेरे समक्ष अब ये प्रश्न ज्यादा प्रासंगिक हो गया है कि केंद्र सरकार के फर्जीवाड़े का क्या किया जाए ???? केंद्र सरकार की इस अकर्मण्यता का क्या किया जाए कि जब देश में आए दिन पाकिस्तानी झंडा फहराया जा रहा हो और केंद्र सरकार लगी पड़ी हो केजरीवाल की दिल्ली सरकार के पीछे ???? केंद्र सरकार के भ्रष्टाचारी बचाऊ होने का क्या किया जाए जो दिल्ली ACB द्वारा मात्र एक फाइल खुलने से आपा और संतुलन खो दे ???? 

मैं आज दावे से कह सकता हूँ कि - मोदी सत्ता के दिन पूरे हुए - या - इस देश के बहुत बुरे दिन आ गए हैं !!!!

No comments:

Post a Comment