Sunday 28 June 2015

//// रॉबर्ट वाड्रा और दुष्यंत सिंह के बहाने .... व्यक्ति की पहचान करें ....////


जिस व्यक्ति को रॉबर्ट वाड्रा और दुष्यंत सिंह के बारे में कुछ नहीं पता - वो तो बेचारा है - उसके बारे में बात करना बेकार है ....

जिस व्यक्ति को रॉबर्ट वाड्रा पर लगे आरोपों के बारे में पता है पर दुष्यंत सिंह के बारे में नहीं - वो बुद्धू सो रहा है ....
जिस को रॉबर्ट वाड्रा पर लगे आरोपों के बारे में नहीं पता है पर दुष्यंत सिंह के बारे में पता है - वो अभी बच्चा है कच्चा है नादान है ....
जिस को रॉबर्ट वाड्रा और दुष्यंत सिंह दोनों पर लगे आरोपों के बारे में पता है - वो सजग सतर्क सावधान है ....

जिस व्यक्ति को रॉबर्ट वाड्रा और दुष्यंत सिंह दोनों पर लगे आरोपों में समानता लगती है - वो तर्कसंगत है ....
जिस को रॉबर्ट वाड्रा और दुष्यंत सिंह दोनों पर लगे आरोपों में असमानता लगती है - वो अतार्किक है ....

जिस व्यक्ति को रॉबर्ट वाड्रा पर लगे आरोप सही और दुष्यंत सिंह पर लगे आरोप गलत लगते हैं - वो भाजपाई समर्थक भक्त है ....
जिस को रॉबर्ट वाड्रा पर लगे आरोप गलत और दुष्यंत सिंह पर लगे आरोप सही लगते हैं - वो पक्का कांग्रेसी है ....
जिस को रॉबर्ट वाड्रा और दुष्यंत सिंह दोनों पर लगे आरोप सही लगते हैं - वो सजग 'आप' समर्थक है ....

और जिस व्यक्ति को रॉबर्ट वाड्रा और दुष्यंत सिंह दोनों पर लगे आरोप गलत लगते हैं वो मूर्ख है .... हो सकता है वो आपको कहीं भी और यहां तक कि FB पर भी बदहवास हालत में अरविन्द केजरीवाल को गाली देता मिल जाए - उससे भिड़ने के बजाए उस पर तरस खा उसे इग्नोर मारें तो ही बेहतर - मैं तो ऐसा ही करता हूँ और बहुत प्रसन्न रहता हूँ !!!!
धन्यवाद !!!!

1 comment:

  1. Mr. Dua - Your articles seem to biased positively towards Arvind Kejriwal.

    ReplyDelete