Saturday 30 May 2015

//// भगवन के लिए भी कूलर AC ??....////


गर्मी आफत बन बरस रही है .... २००० से ज्यादा मौते हो चुकी हैं - देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कह दिया है इसे प्राकृतिक आपदा माना जाएगा .... यानि इसमें केजरीवाल का कोई रोल नहीं - ये तो इश्वरीय कृत्य है ....

और टीवी में आये समाचारों अनुसार उधर भीषण गर्मी से परेशान कुछ मंदिरों ने भी भगवान के लिए कूलर और AC लगाने की बात करी है ....

ज्ञातव्य हो कि पहले भी भगवान को भोग लगाने - ना ना प्रकार के पेय पिलाने - ५६ भोग खिलाने - फल फूल चढाने - नहलाने - वस्त्र पहनाने - मुकुट ज़ेवर पहनाने - सिंहासन पलंग पालना गादी बनाने - सुलाने जगाने उन्हें घुमाने - उन्हें भजन सुनाने - आदि के बारे में भी हम सुनते ही रहे हैं .... और अब कूलर और AC !!!! वाह क्या बात है - क्या श्रद्धा है - और श्रद्धा के आगे कुछ बोलना यानि बेमतलब !!!!

पर हाँ मैं आज ये प्रश्न ज़रूर पूछना चाहूँगा की भगवन शौच भी करते हैं या नहीं - और यदि करते हैं तो कहाँ ??

जिसे भी उक्त प्रश्न यदि असहज या आपत्तिजनक लगा हो तो चलो यह ही बता दो कि उस भगवन के लिए कूलर या AC क्यों जब वे खुद ही इतनी भीषण गर्मी और घोर आपदा और २००० से अधिक मृत्यु के लिए पूर्णतः प्रत्यक्षतः स्वमेव जिम्मेदार और जवाबदार हैं ????

क्या अब मंदिर और मंदिर प्रशासन गरीब आदमी के बारे में भी कुछ सोचेगा - उसके लिए कुछ करेगा - जो बेबसी में दम तोड़ रहा है - कि बस अब तक का मृत्यु आंकड़ा २००० कल ३००० परसों और ज्यादा - और राजनाथ सिंह हमें गिनकर मृत्यु संख्या बताते रहेंगे - बस ????
जागो भगवन जागो !!!!

1 comment: