Saturday 23 May 2015

//// मोदी और "लूथरा साहब"....////


मित्रो पहले तो आज आपको एक सारगर्भित चुटकुला सुनाना चाहूँगा ....

जगत भाई डिप्रेशन में थे ....
मदन पहुँच गए सांत्वना देने .... बोले ....

"मार्टिन लूथर किंग" कह गए कि - उन्मुक्त उड़ान भरो - उड़ा ना जाए तो दौड़ो - दौड़ा ना जाए तो चलो - चला ना जाए तो रेंगो - पर आगे बढ़ते रहो .... बस आगे बढ़ते रहो !!!!

जगत बोला - ये "लूथरा साहब" ने सब कुछ तो बता दिया पर ये तो बताया नहीं जाना कहाँ था ??

मित्रो हमारे मोदी और भक्तों की हालत भी कुछ भिन्न नहीं है - ये भी मदन जैसे ही जगत को "लूथरा साहब" की तर्ज़ पर ज्ञान बांटते ही फिरते हैं .... मसलन >>>>

>> मोदी और भक्तों ने ये तो समझा दिया कि गांधी जी को सफाई बहुत पसंद थी .... पर लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि कचरा कहाँ से उठाएं कहाँ फेंके ??
>> उन्हें ये तो समझ आ गया है कि शौच शौचालय में करनी चाहिए - पर वो यह नहीं समझ पा रहे हैं कि इन शौचालय का निस्तार कहाँ और कैसे होगा ?? 
>> उन्हें ये तो समझ आ गया है कि कोई महान अर्थशास्त्री ये बता गए कि बैंक खाता खुलना चाहिए - पर वो यह नहीं समझ पा रहे हैं कि इस खाते का करना क्या है ??
>> वो ये तो समझ गए हैं कि कोई मरदूत ये बता दिया है की २ लाख का बीमा मात्र १२ रूपए में बहुत फायदे का सौदा है - पर वो यह नहीं समझ पा रहे हैं कि बिना मरे इसका फायदा कैसे मिले ??
>> वो ये तो समझ गए हैं कि बड़े बड़े प्रोजेक्ट के लिए जमीन की जरूरत होगी - पर वो यह नहीं समझ पा रहे हैं कि जमीन किसान की ही क्यों ??
>> वो ये तो समझ पा रहे हैं कि सैकड़ों स्मार्ट सिटी बनने वाली हैं - पर वो यह नहीं समझ पा रहे हैं कि उसमें रहेंगे कौन ??
>> वो ये तो समझ पा रहे हैं कि अब एक बुलेट ट्रेन चलेगी - पर वो यह नहीं समझ पा रहे है कि बाकी ट्रेनें धीमी क्यों ??
>> वो ये तो समझ पा रहे हैं कि पाकिस्तान को ठिकाने लगा दिया जाएगा - पर वो यह नहीं समझ पा रहे हैं कि देश में पाकिस्तानी झंडा लहराया क्यों ??
>> वो ये तो समझ पा रहे हैं कि अच्छे दिन समझो आ ही गए हैं - पर वो यह नहीं समझ पा रहे है कि किसके ??

अतः मार्टिन लूथर किंग और महात्मा गांधी और अन्य सभी महान लोगों को नमन करते हुए माननीय मोदी जी से आग्रह करना चाहूँगा कि कृपया आधी-अधूरी फेंकम-फांक के बजाय वे कृपया पूरी बात लोगों के समक्ष रखेंगे तो बेहतर होगा - अन्यथा तो वो भी "लूथर" - "लूथरा साहब" के साथ अन्याय ही करेंगे !!!!

No comments:

Post a Comment