Sunday 24 May 2015

//// इस देश में एक ही मुख्यमंत्री है और शायद एक प्रधानमंत्री भी....////


मित्रो देश में ३६ प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश हैं - और मैं झूठ नहीं बोलता - मैंने पता कर लिया है - पक्के में - इनमें से ३१ जगह मुख्यमंत्री हैं - सभी जिन्दा और पदासीन भी ....

पर मित्रो बात केवल केजरीवाल की ही होती है .... मेरे मध्यप्रदेश के मुख्य मंत्री की तो बात बिल्कुल भी नहीं होती - कस्सम से एक बार भी उनका नाम नहीं सुना - सुना तो केवल व्यापम घोटाले या फिर कोई अन्य जनता उत्पीड़न विषयक किसी समाचार के तारतम्य में नकारात्मकता के साथ चिपका हुआ ....

मित्रो आप भी गौर फरमाइयेगा ऐसा क्यूँ है कि केजरीवाल के १०० दिन पूरे होने पर बात हो रही है - पर कभी अन्य मुख्यमंत्रियों के विषयक १०० दिन की बात नहीं हुई - १०० दिन तो छोड़िए कभी एक दिन की भी बात नहीं हुई - ऐसा क्यों ??

कारण मैं बताता हूँ - ऐसा इसलिए कि केजरीवाल ही एक ऐसे सक्षम जनप्रतिनिधि हैं जो लोकप्रिय भी हैं और मोदी के लिए एक चुनौती भी .... और 'MEDIA' अभी 'MODIA' बन गले में पट्टा डलवा भौंक रहा है ....

पर तमाम विज्ञापित भोंपुओं के और पूरे मीडिया को भाजपाई उच्चों-टुच्चों पर कैमरा फिक्स रखने के निर्देशों के बावजूद बेवकूफ मीडिया केजरीवाल के जाल में फंस कर मोदी से ज्यादा तो केजरीवाल के बारे में ही बतियाता रहता है - और ऐसा करते वो जाने अनजाने चाहे अनचाहे आभास करा जाता है कि - / इस देश में एक प्रधानमंत्री है और एक मुख्यमंत्री /....

एक प्रधानमंत्री है जो देश में कम और विदेश में ज्यादा रहता है ....
एक मुख्यमंत्री है जो देश की राजधानी में ही रहता है - प्रधानमंत्री की ५६ इंची छाती पर चढ़कर ....

एक प्रधानमंत्री है जो मुख्यमंत्री से भय खाता है ....
एक मुख्यमंत्री है जो प्रधानमंत्री को सार्वजनिक रूप से उसका नाम ले ललकारता है धिक्कारता है ....

एक प्रधानमंत्री है जो अपने १ वर्ष के कार्यकाल में कुछ न कर पाने से घबरा वो सब कुछ कर रहा है जिससे उसकी गिरती छवि कुछ ठहराव पा सके ....
एक मुख्यमंत्री है जो मात्र १०० दिन के कार्यकाल में वो सब कुछ कर चुका है जिसके कारण वो जनता का विश्वास अर्जित कर चुका है - और इसलिए अब वो इत्मीनान से गड़बड़ी की ज़ुर्रत और दादागिरी कर रहे प्रधानमंत्री को ललकार रहा है .... सीधे सीधे कह रहा है .... होश में रहना !!!!

मित्रो इसलिए मेरे ही इस कथन में कि - / इस देश में एक प्रधानमंत्री है और एक मुख्यमंत्री / - सुधार की बहुत गुंजाइश है .....
ज्यादा उपयुक्त होगा यह कहना कि .... // इस देश में एक ही मुख्यमंत्री है और शायद एक प्रधानमंत्री भी // .... और शायद यही एक मुख्यमंत्री इस देश का अगला प्रधानमंत्री भी बनेगा !!!!

No comments:

Post a Comment