presstitute prostitute .... ये क्या है ? क्या मतलब ? .... बात बेमतलब !!
इंडियन टीम का एक प्लेयर नंगा धुत्त पाया गया था - कौन ? .... अभी नहीं बताएंगे !!
आईपीएल में मैच फिक्सिंग फिर होने की बात सामने आई - प्लेयर कौन ? .... अभी नहीं बताएंगे !!
रामबीर शौक़ीन के प्लाट से हथियार जब्त - आगे क्या ? .... जांच जारी !!
बिहार में परीक्षाओं में नक़ल हुई या नहीं ? .... जांच जारी !!
पर बिहार नक़ल में अभिभावक जवाबदार .... कार्यवाही क्यों नहीं ? .... ये सामाजिक मुद्दा !!
महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत के दौरान फड़नवीस सरकार को किसने समर्थन दिया था और किसने नहीं ? .... पता नहीं - आवश्यक भी नहीं .... और 'नो कमेंट्स' !!
सुनंदा पुष्कर की हत्या हुई या नहीं ? .... सीबीआई जांच जारी !!
आरुषि को किसने मारा ? .... पता नहीं - पर जांच जारी !! .... किसकी जांच ? पता नहीं !!
रोबर्ट वाड्रा का क्या मामला है ? .... कानून अपना काम कर रहा है !! .... फिर खेमका को क्यूँ हटाया ? हर बात बताना जरूरी नहीं !!
केजरीवाल के स्टिंग के टेप आए - सभी बातें पुष्ट - आगे क्या ? .... ये बात ठीक नहीं - बस !!
'आप' ने ५०-५० लाख के ४ चेक चंदे के रूप में लिए - ये बात पुष्ट एवं घोर अनैतिक एवं नियमविरुद्ध - फिर कार्यवाही क्यूँ नहीं ? .... "माई च्वॉइस" नहीं करते जाओ !!
दिल्ली चुनाव के दौरान शराब पकड़ी गई - किसकी थी ? .... नरेश बालियान की !! ....फिर कार्यवाही क्यों नहीं ? .... किसी को छोड़ेंगे नहीं !!
दिल्ली में रोड रेज में हुई हत्या के ताजे मामले में कौन कौन दोषी ? .... जांच जारी !! .... पर 'आप' पार्टी के नेता शामिल !! .... फिर कार्यवाही क्यों नहीं ? .... जरूरी नहीं !!
'आप' तो बाउंसर लगाती है - तो आगे क्या ? .... ये गलत है !! .... तो सही क्या ? .... अब क्या बताएं !! .... बताएं ना .... अब छोडो भी !!
ताजमहल एक शिव मंदिर था - अब ये बात १००% पुख्ता - आगे क्या ? .... देखते जाओ !!
नेहरू ने सुभाष चन्द्र बोस के परिवार की २० साल तक जासूसी कराई थी - बात १००% पुख्ता - आगे क्या ? .... मामला संगीन एवं गंभीर - निश्चित ही कांग्रेस की पोल खुल गई !! .... अब आगे क्या हो सकता है ? .... देखते हैं अब हम क्या कर सकते हैं - इसे कैसे भुना सकते हैं !!
किसानों की फसल को कितना नुकसान हुआ ? .... अभी पता नहीं !! .... कब पता लगेगा ? .... पता लगते ही बता देंगे !! .... पता लगने पर क्या करेंगे ? .... पहले पता तो लगे !!
कितने किसानों ने आत्महत्या की ? .... किसी ने नहीं !! .... पक्का ? .. पक्का !! .... फिर मरे क्यों ? .... एक के तो १ छोरा ५ छोरी थी मरता नहीं तो क्या करता !! .... बाकी के मरने का सही सही कारण तो पता नहीं - पर हाँ आत्महत्या नहीं की ये पक्का !!
मुआवज़ा दोगे ?.... हाँ !! .... कितना ? ....डेढ़ गुना !! .... कब ? .... कब से मतलब ? ....मरने के पहले मरने के बाद ? .... अरे कहा ना पहले पता तो लगे !!
राहुल का पता लगा ? .... हा हा - वो तो लापता है !!
सीवीसी सीआईसी की नियुक्ति क्यों नहीं हुई ? .... बस हो रही है !! .... कब ? .... बस हो जाएगी !!
आपकी सरकार के बारे में ............. ये ..कब तक ..........?? .... ५ साल के लिए जनता ने चुना है - १० साल तो डंके की चोट चलना ही है - १५ साल चलेगी १००% पक्का - २० साल तक विपक्ष इंतज़ार करे !! .... सचमुच ? .... जी हाँ दावे से - बिलकुल पक्का - पुख्ता - पत्थर की लकीर - जैसे ताज में शिव मंदिर !!!!
और इन सब उलझनों सुलझनोँ के बीच - मोदी अपने प्रिय कार्य विदेशी दौरे पर - और सरकार चल रही है .... डंके की चोट पर १००% चल रही है !!!!
No comments:
Post a Comment