Wednesday 1 April 2015

//// गिरिराज सिंह तो घटिया - पर मोदी और भाजपा तो नहीं ??....////


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कुछ ऐसी बकवास पटक दी कि - यदि राजीव गांधी किसी नाइजीरियन से शादी करते तो भी क्या सोनिया कांग्रेस अध्यक्षा होतीं .... यानि सोनिया गांधी इसलिए कांग्रेस अध्यक्षा है क्योंकि वो गोरी हैं ....

बवाल मचना था और मच गया - जम के मच गया .... और इसे रंगभेदी, नस्ली, महिला विरोधी और सर्वथा आपत्तिजनक माना गया !!!!

गिरिराज सिंह ने खेद प्रकट कर दिया ....
पर ये खेद काफी होगा कि नहीं ये देखना शेष है - क्योंकि अब तो ये मामला अंतर्राष्ट्रीय भी होगा - क्योंकि उपरोक्त टिप्पणी से पूरे नाइजीरिया देश का भी अपमान हुआ है ....

लेकिन इसके लिए क्या भाजपा और मोदी जी को भी दोषी ठहराना उचित होगा ??
मेरी समझ से - ' नहीं ' भी और ' हाँ ' भी !!!!

' नहीं ' - क्योंकि चमड़ी के रंग आधारित या लिंग आधारित या सुंदरता आधारित या दल आधारित निर्णय अब मोदी और भाजपा नहीं लेते .....
और इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है - भाजपा ने निर्णय किया है कि दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव का स्मारक बनाया जाएगा !!!!
अब ये बात अलग है कि भाजपा कांग्रेस के मजे ले रही है - और राजनीति में इतना तो चलता है .... है ना !!!!

पर ' हाँ ' इसलिए कि - अभी तक मोदी जी ने गिरिराज सिंह का इस्तीफ़ा नहीं लिया है - और भाजपा ने भी कोई कार्यवाही नहीं करी है  .... और कम से कम अब जनता ऐसे मज़ाक और बकवास झेलने के लिए तैयार नहीं है !!!!
#girirajsingh

No comments:

Post a Comment