Friday 3 April 2015

//// गांधीदर्शन .... प्राची - मार्कण्डेय काटजू और मोदी ....////


शायद गांधी जी की कुंडली में साढ़ेसाती लगी है और शनि राहु केतु सब घुस गए हैं ....

कुछ दिन पहले साध्वी प्राची और मार्कण्डेय काटजू उन्हें 'ब्रिटिश एजेंट' जैसी आचम्भित उपाधियों से नवाज़ चुके हैं - और इसके लिए काटजू की तो राज्यसभा के द्वारा बकायदा निंदा प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका है - पर साध्वी पर शायद अघोषित प्रशंसा प्रस्ताव पारित हुआ होगा .... हुआ ही होगा - वो भाजपाई जो ठहरीं !!!!

और अब एक बार फिर बेचारे गांधी जी लपेटे में आ गए हैं .... 

इस बार मोदी जी बोले हैं ....
// गांधी और लोहिया की तरह चमत्कारिक हैं अमित शाह //

मेरे प्रतिकियात्मक बोल ....
// मार्कण्डेय काटजू और साध्वी प्राची की तरह बकवास हैं नरेंद्र मोदी // !@#$%?

मेरी अपील !! .... महात्मा गांधी महान थे - आप या शाह उनके नख बराबर भी नहीं - कृपया उन्हें बख्श दें .... अमित शाह की तुलना ही करनी है तो आपके महान जीवित भाजपाइयों से करें - जैसे आप स्वयं अटल आडवाणी वेंकैय्या गडकरी राजनाथ येदुयुरप्पा निशंक निहालचंद गिरिराज साक्षी योगी आदि .... और यदि स्वर्गीय से ही करनी हो तो बंगारू लक्ष्मण आदि से भी करें - बेचारे स्वर्गीय डॉ राम मनोहर लोहिया जी को भी बख्श दें तो ही बेहतर !!!!

No comments:

Post a Comment