Saturday 11 April 2015

//// पद्म सम्मान सिर्फ मक्कार और बेईमान लोगों को ?? .... शायद बात में दम है !!....////


अभी कुछ दिन पहले ही #शरदयादव ने संसद में महिलाओं की सुंदरता को लेकर एक विवादास्पद टिप्पणी मय भाव भंगिमा के कर सुर्खियां बटोरीं थीं .... हो हल्ला मचा था .... माफ़ी-मूफी की औपचारिकताएं भी पूरी हो गईं थीं .... तथा इस प्रकार जो मामला आया था वो गया भी हो गया था .... हमारे यहाँ ऐसा ही होता आया है !!!!

और इसलिए शरद बाबू को थोड़ी बोरियत हो चली होगी तो उन्होंने एक नया बयान दाग दिया है ....

// पद्म भूषण का सम्मान सिर्फ मक्कार और बेईमान लोगों को मिलता है। पद्म सम्मान सिर्फ बड़े लोगों को ही मिलता है। किसी गरीब या आदिवासी को आज तक पद्म भूषण नहीं मिला है। अभी तक किसी दलित को पद्म सम्मान नहीं मिला है। //

पद्म भूषण का सम्मान सिर्फ मक्कार और बेईमान लोगों को ??????? 
बयान तो भयंकर उत्तेजक है भाई - पर अभी तक कोई बवाल नहीं ???????

मैं सोच रहा था ऐसा क्यों ?? क्या अब हम भारतीय भी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करने लगे हैं ?? क्या हम लोग टुच्ची या बेमतलब की बातों को नज़रअंदाज़ करने की कला भी सीख गए हैं ??
नहींsssssssss ऐसा तो हो ही नहीं सकता !! .... फिर माज़रा क्या है ?? 

मित्रो !! जो समझ पा रहा हूँ वो ये है कि .... शायद लोगों को शरद बाबू के इस लेटेस्ट धाँसू बयान में दम लगता है ....

और मैं भी सोच रहा हूँ कि - अमिताभ को पद्म सम्मान क्यों ?? उन्होंने जो कुछ किया वो उनका पेशा था - और जैसे हर आम और खास अपने पेशे से मेहनत कर कमाई करता है उन्होंने भी कमाई करी - और उस कमाई का भरपूर आनंद उठाया !!!! इसलिए फिर अतिरिक्त पद्म सम्मान का क्या औचित्य ?? 
क्या अमिताभ ने अपने पेशे को बखूबी निभाया इसलिए पद्म सम्मान ?? तो ईमानदारी और मेहनत से एक साईकिल रिक्शा चलाने वाले गरीब को यही सम्मान क्यों नहीं ??

खैर जो होना था हुआ - भले ही शरद यादव का ये बयान कुछ सोचने पर मजबूर करता हो पर बिना ज्यादा सुर्खी बटोरे नैपथ्य में चला गया या चला जाएगा .... इसलिए आइए अब हम सब इंतज़ार करें शरद यादव के अगले बयान का !!!!

विषय क्या हो सकता है ?? .... "माय चॉइस" .... बढ़िया रहेगा !!
!!!! धन्यवाद !!!!

No comments:

Post a Comment