Monday 20 April 2015

//// राम नाइक की डीएनए रिपोर्ट....////


राम नाइक - उत्तर प्रदेश के राज्यपाल - जी हाँ एक संवैधानिक पद - पर बयान ?? एक बानगी देखें ....

भारत के हर नागरिक के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर राम मंदिर कब बनेगा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बारे में विचार करे रहे हैं और एनडीए राज के बाकी बचे सालों में ही राम मंदिर मुद्दे का हल सर्वसम्मति से निकाल लिया जाएगा ....
अयोध्या में जल्द से जल्द राम मंदिर बने, यह उनकी इच्छा है - उनकी यह इच्छा पूरी होनी चाहिए ....
बिजली चोरों को बीच चौराहे पर खड़ा कर देना चाहिए और उन्हें जूतों से मारना चाहिए ....

और अभी लेटेस्ट में बयान दिए हैं ....हिंदुस्तान के खून में भगवान राम का डीएनए है !!!!

मेरे प्रतिक्रियात्मक प्रश्न ....

क्या आजम खान और ओवैसी के खून में दशरथ का डीएनए है ??
क्या प्राची साक्षी आदित्यनाथ निहालचंद येदियुरप्पा सुब्रमण्यम स्वामी में राम का डीएनए है ??
और क्या मोदी दिग्विजय और मसरत आलम का डीएनए एक ही है ??
क्या एक पागल और एक संवैधानिक पद पर बैठे हिन्दुस्तानी का डीएनए मिलता होगा ??
क्या दो व्यक्तियों का डीएनए मिलने का मतलब खून का रिश्ता होता है ??
यदि हाँ तो क्या आलिया भट्ट और राम नाइक का खून का रिश्ता है ??
क्या जानवरों का भी डीएनए होता है ? होता ही होगा - है ना ??
तो क्या सभी हिन्दुस्तानी जानवरों का डीएनए भी एक ही होता है ??
गाय और सूअर का डीएनए एक होता है ??

मित्रो !! उपरोक्त फ़िज़ूल प्रश्न पढ़ने और हंसने के लिए हैं - आप परेशान कदापि न होएं ....

पर अंत में मेरी एक उद्घोषणा अवश्य सुन लें ....
मैं डंके की चोट पर यह दावा करता हूँ कि मेरा और राम नाइक का डीएनए एक हो ही नहीं सकता .... और इसका एक कारण है कि मेरे खून में साम्प्रदायिकता नहीं है - और दूसरे क्या कारण हो सकते हैं आप अनुमान लगा ही सकते हैं !!!!

No comments:

Post a Comment